हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
बेंजामिन नेतन्याहू बोले- चुनाव चोरी

सत्ता की ताकत से दूर होते बेंजामिन नेतन्याहू लगातार चुनाव चोरी का आरोप मढ़ रहे हैं. त्रिशंकु सरकार की आहट और अरब पार्टी का किंगमकर के रोल में आने के बीच इजरायल के वर्तमान पीएम नेतन्याहू ने बयान जारी किया है. उन्होंने लिकुड पार्टी के नाम से संदेश जारी करते हुए कहा कि राअमगेट मामला एक भूकंप की तरह है. इजरायल में चुनाव चुरा लिए गए हैं.
उन्होंने जस्टिस सोलबर्ग के बयान का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी ताकतों ने हस्तक्षेप किया. अरब पार्टियों के पक्ष में वोटरों को रिश्वत दी. यह एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा है. ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया. इधर, गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इन आरोपों पर इजरायली पुलिस और सेंट्रल इलेक्शन कमिटी का कहना है कि चुनाव में धांधली का कोई सबूत नहीं है.
उन्होंने कहा कि जब यह सामने आ गया है कि विदेशी ताकतों ने नेसेट पर कब्जा करने की कोशिश की है, तो यह साफ है कि किसी भी जायोनी पार्टी राअम और जॉइंट लिस्ट के साथ सहयोग नहीं करना चाहिए. ये लोग पैसे देकर वोट खरीदते हैं. नेसेट स्पीकर को बदल देते हैं. ऐसी सरकार बनाते हैं, जो इजरायल के लिए खतरनाक है. हम मांग करते हैं कि इन अपराधों की जांच के लिए शिन बेट और पुलिस तुरंत कार्रवाई करे. अपने पास मौजूद सभी साधनों का इस्तेमाल करें.